फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बोर्ड शुरू करने जा रहा है नया कोर्स, इससे पहले इस विषय पर कभी नहीं बना पाठ्यक्रम

Fri, 13 Sep 2019 12:28 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE 8वीं कक्षा के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' का कोर्स शुरू करने जा रहा है और उनके लिए पाठ्यक्रम भी तैयार कराया है। आपको बता दें कि 'इंटेल' की मदद से इसे तैयार किया गया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीबीएसई की अध्यक्ष अनिता करवाल से जब इस विषय पर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि हमने शैक्षणिक सत्र 2019-20 से 9वीं कक्षा से वैकल्पिक विषय के रूप में 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' को शुरू किया है। इसके लिए उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आठवीं कक्षा में हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को पेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कहीं भी सुव्यवस्थित पाठ्यक्रम नहीं बना है। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई ही एक ऐसा बोर्ड होगा जिसमे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर स्कूली पाठ्यक्रम बनाया गया है।
ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं हैंस क्रिश्चियन ग्रैम, जिन पर गूगल ने बनाया आज का डूडल

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है सिलेबस में-
  • सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने इस विषय पर बताया है कि कोर्स के लिए प्रशिक्षण कार्य भी शुरू हेने वाला है।
  • 9वीं कक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पाठ्यक्रम 112 घंटे का है।
  • बता दें कि इस कोर्स को 168 कक्षाओं में बांटा गया है। 
सूत्रों के अनुसार अनिता करवाल ने बताया कि बोर्ड ने इसके साथ ही 5-6 स्कूलों को मिलाकर क्लस्टर तैयार करने की पहल की है जिसके जरिये वे आपस में एक दूसरे की अच्छी चीजों को साझा कर सकते हैं और एक दूसरे से सीख सकते हें। 

सूत्रों के अनुसार CBSE की अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड ने शिक्षा को बेहतर, सहज एवं सुलभ बनाने के लिये 10 मार्गदर्शिका तैयार की है। इसमें एक प्रमुख मार्गदर्शिका स्कूल गुणवत्त्ता मैनुअल शामिल है। इसमें कई मापदंड निर्धारित किये गए हैं जिसके आधार पर स्कूल अपना मूल्यांकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : जानें कौन हैं हैंस क्रिश्चियन ग्रैम, जिन पर गूगल ने बनाया आज का डूडल

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें