जरूरी सर्टिफिकेशन
- योगा सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) द्वारा मान्यता प्राप्त लेवल 1 से लेवल 3 तक के प्रशिक्षक प्रमाणपत्र
- अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेशन जैसे Yoga Alliance (USA) द्वारा RYT-200/500
- WHO द्वारा सपोर्टेड योगा कोर्सेस
भारत से विदेश तक योग की डिमांड
योग के क्षेत्र में करियर के कई शानदार अवसर मौजूद हैं। आप योग प्रशिक्षक या योगा टीचर बन सकते हैं और स्कूल, कॉलेज या योग संस्थानों में पढ़ा सकते हैं। अगर आपकी रुचि स्वास्थ्य सेवा में है, तो आप योग थेरेपिस्ट बनकर मेडिकल या क्लीनिकल योग में काम कर सकते हैं। बड़ी कंपनियां भी अब कॉर्पोरेट वेलनेस ट्रेनर रख रही हैं जो कर्मचारियों को तनावमुक्त रहने में मदद करते हैं।
इसके अलावा, आप फ्रीलांस योगा कोच बनकर घर बैठे ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं या अपना खुद का योग स्टूडियो/वेलनेस सेंटर खोल सकते हैं। आज योग की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ रही है, इसलिए USA, UK, UAE, जापान जैसे देशों में भी योग सिखाने के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।