इंस्टाग्राम हेड एडम मोसेरी ने जब से अपना पोस्ट साझा किया है यह वायरल हो गया और यूजर्स से विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी प्राप्त रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में अब तक जितने काम किए हैं उनके बारे में लिखा है, जैसे - वेटर, बारटेंडर, डिजाइनर एंड मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजर, और इंस्टाग्राम हेड।
एडम मोसेरी ने यह पोस्ट एक दिन पहले ही शेयर किया था। शेयर किए जाने के बाद से इसे करीब 2,000 से ज्यादा लाइक्स और कई प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। कई लोगों ने अपनी नौकरी का इतिहास भी साझा किया, जबकि कुछ अन्य ने कहा कि वे मोसेरी के बायोडाटा से प्रभावित हुए हैं।