फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: भारतीय रेलवे और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने मिलकर लॉन्च किया मास्टर डिग्री कोर्स

Fri, 21 Feb 2020 11:11 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन

Indian Railway ans Birmingham University joint Master Degree MSc Programme: भारतीय रेलवे और इंग्लैंड की बर्मिंघम यूनिवर्सिटी ने मिलकर मास्टर डिग्री प्रोग्राम की घोषणा की है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड कैरन बिलिमॉरिया ने इस पाठ्यक्रम की शुरुआत की घोषणा की है। 

विज्ञापन


ये पाठ्यक्रम नेशनल रेल ट्रांसपोर्टेशन इंस्टीट्यूट (NRTI - National Rail Transportation Institute) की ओर से ये ज्वाइंट मास्टर्स प्रोग्राम रेलवे सिस्टम्स एंड इंजीनियरिंग इंटीग्रेशन में शुरू किया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से ही इस पाठ्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Air Force One: जानें उस विमान की ताकत, जिससे भारत आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

जानें इस पाठ्यक्रम को

भारतीय रेलवे और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी द्वारा शुरु किया जा रहा ये पाठ्यक्रम डुअल एमएससी डिग्री कोर्स (Dual MSc Degree Course) होगा। इसके तहत एनआरटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को दो पीजी डिग्रियां मिलेंगी। ये डिग्रियां दोनों संस्थानों (एनआरटीआई और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी) से दी जाएंगी। इसके लिए विद्यार्थियों को दोनों संस्थानों में एक-एक साल बिताना होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय रेलवे और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच हुए इस समझौते से अन्य छात्रों को भी फायदा मिलेगा। एनआरटीआई के विद्यार्थियों को बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शिक्षकों द्वारा स्नातक पाठ्यक्रमों और पीजी सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल्स भी उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें : MBA और PGDM कोर्सेज साथ नहीं चला सकेंगे संस्थान, AICTE ने लगाई रोक
विज्ञापन


इस बारे में भारतीय रेल मंत्रालय का कहना है कि इससे एनआरटीआई के विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय विशेषज्ञों से सीखने का मौका मिलेगा। बर्मिंघम सेंटर फॉर रेलवे रिसर्च एंड एजुकेशन (BCRRE) की मदद से रेलवे सिस्टम्स समझने और इसमें विशेषज्ञता हासिल करने में सहायता मिलेगी।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें