सेमेस्टर एंड फैकल्टी एक्सचेंज, रिसर्च, डुअल डिग्री के लिए होगी साझेदारी
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रभु के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बोस्टन, न्यूयॉर्क, शिकागो, वाशिंगटन डीसी, ह्यूस्टन, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को सहित कई अमेरिकी शहरों का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने बिजनेस लीडर्स, शिक्षाविदों के साथ बैठकें भी कीं। साथ ही साझा तौर पर छात्रों के उत्थान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विमर्श किया। प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ सेमेस्टर एक्सचेंज, फैकल्टी एक्सचेंज, शोध परियोजनाओं, डुअल डिग्री आदि के लिए शैक्षणिक साझेदारी शुरू करने की पहल की है।
एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप होगा स्थापित
प्रभु ने विश्वविद्यालयों के अधिकारियों, शिक्षा और बिजनेस लीडर्स के साथ विभिन्न वार्ताओं के दौरान कहा कि अमेरिका आने के बाद, मिलने वाले अवसरों के कारण कई व्यक्ति सफल हुए हैं। हमें भारत में भी समान अवसर और माहौल प्रदान करना है और इसके लिए प्रणालीगत सुधारों पर जोर दिया जा रहा है। बता दें कि टू प्लस टू वार्ता के दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने संयुक्त बयान में इंडिया-यूएस एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप स्थापित करने की घोषणा थी।