फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: पाकिस्तान क्यों मनाता है भारत से एक दिन पहले स्वतंत्रता दिवस? छात्रों के लिए जानना है जरूरी

Thu, 14 Aug 2025 12:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Independence Day 2025: भारत इस साल अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हर साल 15 अगस्त को पूरे देश में आजादी की खुशी मनाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान भारत से एक दिन पहले, यानी 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है?
विज्ञापन
Independence Day - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Independence Day: साल 1947 में 15 अगस्त को भारत ने ब्रिटिश शासन की बेड़ियों को तोड़कर आजादी हासिल की। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, त्याग और स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पड़ोसी देश पाकिस्तान 14 अगस्त को ही अपनी आजादी मनाता है? इस दिन दोनों देशों ने अलग-अलग समय पर स्वतंत्रता हासिल की थी, और यह तारीखें इतिहास और राजनीति में विशेष महत्व रखती हैं।

पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस: भारत से एक दिन पहले क्यों?

पाकिस्तान 14 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि 1947 में जब ब्रिटिश भारत विभाजित हुआ, तब पाकिस्तान के नवगठित नेताओं ने 14 अगस्त को औपचारिक तौर पर ब्रिटिश हुकूमत से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। जबकि भारत ने 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त की।

विज्ञापन


इस निर्णय के पीछे राजनीतिक और प्रशासनिक कारण थे। पाकिस्तान के नेताओं ने स्वतंत्रता के घोषणा की तारीख को ब्रिटिश प्रशासन से मिली अनुमति और अपने नए देश के लिए उत्सव के आयोजन के हिसाब से तय किया। इस वजह से पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। 

यह भी पढ़ेंIndependence Day Quiz: आजादी के प्रश्नों से परखें अपना GK, स्वतंत्रता दिवस पर इन 15 सवालों से लें टेस्ट     

पाकिस्तान का समय भारत से अलग होने का कारण

इसके पीछे तर्क है कि भारत के स्वतंत्रता कानून पर 15 अगस्त 1947 को नई दिल्ली में आधी रात 00:00 बजे (IST) या 05:30 बजे (GMT) हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन


पाकिस्तान का समय भारत से 30 मिनट आगे था। यानी जब भारत में 15 अगस्त की शुरुआत हुई, पाकिस्तान में अभी 14 अगस्त की रात 11:30 बजे थे। इसी कारण पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस को 14 अगस्त को मनाता है, जबकि भारत 15 अगस्त को।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंIndependence Day: इन देशों में भी 15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस; छात्रों को जरूर जानना चाहिए नाम    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें