भाषण देना स्कूलों द्वारा आयोजित सबसे लोकप्रिय गतिविधियों में से एक है। आमतौर पर इस दिन की स्पीच देश, स्वतंत्रता के संघर्ष, हमारे देश की उपलब्धियों, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष आदि पर केंद्रित होती है। यहां हम बता रहे हैं कि आपको भाषण देते समय किन बातों का ख्याल रखना है, ताकि आपका भाषण सभी को आकृषित कर पाए...
अपना भाषण शुरू करने से पहले आपको वहां उपस्थित सभी लोगों का अभिवादन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देनी चाहिए। उसके बाद आप अपनी स्पीच पढ़ना शुरू करें। यहां कुछ टाइप स्पीच दी गई हैं, जिन्हे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि आपको कैसे शुरुआत करनी है।
1. आदरणीय प्रिंसिपल, प्रिय शिक्षकों और यहां पर उपस्थित मेरे प्यारे मित्रो, मैं अपने भाषण की शुरुआत आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देकर करना चाहूंगा! आज हम उस दिन का जश्न मना रहे हैं जब हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी...
2. यहां पर उपस्थित सभी सम्मानित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और मेरा नमस्कार! हम यहां भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने आए हैं। आज हमें याद है कि कैसे हमारे देश को ब्रिटिश राज से आजादी...
3. आज यहां उपस्थित सभी लोगों को सुप्रभात, हम भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज हमें अपने पूर्वजों की वीरता और बलिदान की याद आती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर, आइए...