इस दिन प्रधानमंत्री भी देश को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, इस दिन थल सेना, वायु सेना और नौसेना सहित सभी सुरक्षा बल परेड का आयोजन करते हैं। स्कूल-कॉलेज सहित कई सरकारी और गैर-सरकारी स्थलों पर समारोहों का आयोजन होता है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज आदि जगहों पर स्पीच भी दी जाती है। अगर आपने 15 अगस्त को होने वाले समारोह में हिस्सा लिया है तो यहां स्पीच के लिए कुछ आइडिया बताए गए हैं आप इन टॉपिक्स पर भाषण देकर सबका का ध्यान अपनी और आकर्षित कर सकते हैं।
इन टॉपिक्स पर दे सकते हैं स्पीच
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आप स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका निभाने वाले सेनानियों जैसे- महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद , सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू आदि पर अपनी स्पीच तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र तिरंगे के रंग के बारे में बात कर सकते हैं कि तिरंगे का हर रंग किस बात का प्रतीक है। इसके अलावा आप इसपर भी एक भाषण तैयार कर सकते हैं कि तिरंगे से पहले भारत का झंडा कैसा दिखता था, उसमें क्या-क्या बदलाव हुए।