फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

covid-19: लॉकडाउन के दिनों में घर बैठे सीखें अंग्रेजी बोलना, MHRD ने शुरू किया प्रोग्राम

Wed, 01 Apr 2020 08:26 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में करने के लिए कुछ ज्यादा नहीं है। लॉकडाउन के समय का सही उपयोग करके आप अंग्रेजी बोलने का अभ्यास कर सकते हैं। अंग्रेजी स्पीकिंग के लिए NEAT तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने साथ में englishbolo नाम से एक प्रोग्राम को तैयार किया है। इस प्रोग्रम के माध्यम से ऑनलाइन टीचिंग के जरिए छात्र अपनी स्पोकन इंग्लिश को फ्री में बेहतर कर सकता है। 

विज्ञापन


englishbolo के बारे में जानकारी देते हुए मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने ट्वीट कर के जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा ' हमेशा से इंग्लिश बोलना सीखना चाहता था। NEAT और  EnglishBolo के सहयोग से आपकी इंग्लिश स्पीकिंग को फ्री में बेहतर बनाने के लिए मौजूद है। इस मौके को जाने न दें, लॉकडाउन के समय इसका फायदा उठाएं। '
 
 

विज्ञापन

अंग्रेजी सीखने के इस कोर्स में पिक्शनेरी, इंग्लिश लैसंस, वर्किंग ट्रांस्लेशन सहित पिक्शनेरी के साथ ही बहुत कुछ है जिसकी मदद से आप इंग्लिश स्पीकिंग को और बेहतर कर सकते हैं। इस प्रोग्राम का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको englishbolo.com वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जा कर आपको अपनी जानकारी दे कर साइन- अप करना होगा। इस वेबसाइट पर प्रतिदिन स्पोकन इंग्लिश को बेहतर करने के लिए 15 मिनट की एक्सरसाइसेज है।

ये भी पढ़ें -  अब घर बैठे पढ़ाई जारी रख सकते हैं छात्र, ये ऑनलाइन प्लेटफार्म आएंगे काम: निशंक 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें