किन्हें मिलेगा फायदा?
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय ओलंपियाड में मेडल जीतने वाले होनहार
खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
संगीत, नृत्य, नाट्य या अन्य कलाओं में उत्कृष्टता प्राप्त कलाकार
आईआईटी मद्रास के खोले तीन नए रास्ते
- SEA - Sports Excellence Admission- खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र इस स्कीम के जरिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके जरिए छात्र आईआईटी इंदौर को भी अपनी प्राथमिकता में चुन सकते हैं।
- FACE - Fine Arts and Culture Excellence- कला, संगीत, नृत्य, थियेटर जैसी सांस्कृतिक विधाओं में अव्वल छात्रों के लिए यह रास्ता खुला है।
- SCOPE - Science Olympiad Excellence Admissions- साइंस ओलंपियाड में चमकने वाले छात्रों के लिए यह खास चैनल बनाया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन तीनों चैनलों के लिए आवेदन आईआईटी मद्रास की अंडरग्रेजुएट एडमिशन वेबसाइट से किए जा सकते हैं।