स्मार्ट मिरर से चलेंगे पंखे और लाइट
आईआईटी दिल्ली के फर्स्ट ईयर के छात्रों दीपक बत्रा, कुनाल गुप्ता, ईशान सोनी, देवराज, रूपेश वर्मा, सुमित ने एक ऐसा स्मार्ट मिरर तैयार किया है जिसकी मदद से आप घर के पंखे, लाइट, दरवाजों के लॉक का संचालन कर सकते है। इस मिरर पर कमरे के तापमान, कैलेंडर, न्यूज, जीमेल सहित कई दूसरी सुविधाएं उपलब्ध है। इसकी प्रोग्रामिंग जावास्क्रिप्ट लैंग्वेज से की गई है। छात्रों के एक समूह ने ऐसा आईओटी पल्स ऑक्सीमीटर तैयार किया है जो जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने पर अलार्म की तरह बज उठेगा।
रोबोटिक आर्म रहा आकर्षण का केंद्र
इस पूरे शो में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रोबोटिक आर्म रहा। यह हाथ के इशारों पर काम करेगा। 20 छात्रों के समूह ने इस मॉडल को तैयार किया है। छात्र बॉबी ने बताया कि रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल कारखानों और औद्योगिक इकाईयों में किया जा सकता है। करीब 30-40 हजार रुपये की लागत से यह तैयार हुआ है। इसकी चार फिंगर है। हालांकि यह दो फिंगर होने पर भी काम करेगा। कीबोर्ड से भी रोबोटिक आर्म को कंट्रोल किया जा सकता है।