भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रुड़की ने प्रधानमंत्री अनुसंधान फेलोशिप (पीएमआरएफ) के तहत पीएचडी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की है। आईआईटी रुड़की ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर 5 जून को ही पीएमआरएफ के तहत पीएचडी प्रोग्राम के लि पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और इसकी आखिरी तारीख में अब चार ही दिन बचे हैं। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द पीएचडी प्रोग्राम के लिए आवेदन कर दें।
अभ्यर्थी पीएमआरएफ के तहत आईआईटी रुड़की में पीएचडी प्रोग्राम के लिए 14 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हर हाल में 14 जून शाम पांच बजे से पहले पीएचडी के लिए आवेदन कर दें, नहीं तो उनके हाथ से यह मौका चले जाएगा। पीएचडी करने के लिए चयनित उम्मीदवारों को प्रति वर्ष 2 लाख रुपये के अनुसंधान अनुदान के साथ-साथ 70,000-80,000 रुपये प्रति माह की फ़ेलोशिप प्रदान की जाएगी। पीएमआरएफ कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसंधान में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को आकर्षित करना है, जिससे नवाचार के माध्यम से विकास की दृष्टि को साकार किया जा सके। संस्थान में अपने एक बयान में इस बात को कहा है। खास बात है कि इस प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार pmrfadmission@iitr.ac.in पर अपना पंजीकरण आवेदन भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।