फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JoSAA Counseling 2023: पांचवे राउंड की सीट आवंटन का रिजल्ट जारी, 24 जुलाई तक सीट छोड़ने का मौका

Fri, 21 Jul 2023 06:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JoSAA Counselling 2023: देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के 116  कॉलेजों की ज्वाइंट सीट काउंसलिंग जारी है। इस काउंसलिंग के पांचवे राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट शुक्रवार को किया कर दिया गया।
विज्ञापन
JoSAA Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JoSAA Counselling 2023 Round 5 Result OUT: देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के 116  कॉलेजों की ज्वाइंट सीट काउंसलिंग जारी है। इस काउंसलिंग के पांचवे राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट शुक्रवार को किया कर दिया गया। पांचवे राउंड में जिन स्टूडेंट्स को कॉलेज सीट का आवंटन होगा होगा, उन्हें 24 जुलाई शाम 05 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। यदि वे रिपोर्ट नहीं करते हैं तो उनकी आवंटित सीट निरस्त कर दी जाएगी। छठवें एवं अंतिम राउंड का सीट आवंटन 26 जुलाई को किया जायेगा।  

विज्ञापन

IIT की सीट छोड़ने का 24 जुलाई अंतिम मौका   

एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पांचवे राउंड सीट की आवंटन से वे विद्यार्थी जो अपने आवंटित आईआईटी  से संतुष्ट नहीं हैं एवं सीट छोड़कर फीस विड्रॉल करवाना चाहते हैं, वे पांचवे राउंड की रिपोर्टिंग के लिए दिए गए समय 24 जुलाई शाम 05 बजे तक वे जोसा वेबसाइट पर दिए गए विड्रॉल विकल्प द्वारा कारण बताकर अपनी आवंटित आईआईटी की सीट छोड़ सकते हैं। आईआईटी सीट विड्रॉल के लिए यह अंतिम अवसर होगा।

जोसा द्वारा 4  हजार रुपए प्रोसेसिंग काउंसलिंग फीस काटकर शेष राशि लौटा दी जाएगी। आईआईटी के लिए जोसा काउंसलिंग का छठा राउंड अंतिम राउंड है, ऐसे में वे विद्यार्थी जो अगले वर्ष भी जेईई-एडवांस्ड-2024 देने के इच्छुक हैं और अपनी आवंटित आईआईटी की सीट से संतुष्ट नहीं है, उन्हें 24 जुलाई शाम 5 बजे तक अपनी आवंटित आईआईटी की सीट को विड्रॉल करवाना जरूरी है, अन्यथा वे अगले वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जबकि एनआईटी के लिए जोसा काउंसलिंग के छठे राउंड के बाद भी खाली रही सीटों के लिए दो राउंड में सीएसएबी द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग करवाई जाएगी।

विद्यार्थी जिन्होंने स्लाइड एवं फ्रीज के विकल्प को चुन लिया है, उन्हें आवंटित कॉलेजों की वेबसाइट पर फाइनल प्रवेश के लिए शेष परीक्षा शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करनी होगी। विद्यार्थी जिन्होंने अभी भी फ्लॉट के विकल्प को चुना हुआ है, उन्हें छठे एवं अंतिम राउंड में आवंटित कॉलेज के अनुसार ही रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन

JoSAA 2023 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।

  • अब, "JoSAA सीट आवंटन सूची 2023" लिंक पर क्लिक करें।

  • जेईई मेन/जेईई एडवांस्ड आवेदन संख्या और पासवर्ड सहित आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • अब, JoSAA 2023 सीट आवंटन पत्र पर विवरण की जांच करें।

  • जोसा 2023 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें