IIT की सीट छोड़ने का 24 जुलाई अंतिम मौका
एजुकेशन एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पांचवे राउंड सीट की आवंटन से वे विद्यार्थी जो अपने आवंटित आईआईटी से संतुष्ट नहीं हैं एवं सीट छोड़कर फीस विड्रॉल करवाना चाहते हैं, वे पांचवे राउंड की रिपोर्टिंग के लिए दिए गए समय 24 जुलाई शाम 05 बजे तक वे जोसा वेबसाइट पर दिए गए विड्रॉल विकल्प द्वारा कारण बताकर अपनी आवंटित आईआईटी की सीट छोड़ सकते हैं। आईआईटी सीट विड्रॉल के लिए यह अंतिम अवसर होगा।
जोसा द्वारा 4 हजार रुपए प्रोसेसिंग काउंसलिंग फीस काटकर शेष राशि लौटा दी जाएगी। आईआईटी के लिए जोसा काउंसलिंग का छठा राउंड अंतिम राउंड है, ऐसे में वे विद्यार्थी जो अगले वर्ष भी जेईई-एडवांस्ड-2024 देने के इच्छुक हैं और अपनी आवंटित आईआईटी की सीट से संतुष्ट नहीं है, उन्हें 24 जुलाई शाम 5 बजे तक अपनी आवंटित आईआईटी की सीट को विड्रॉल करवाना जरूरी है, अन्यथा वे अगले वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे, जबकि एनआईटी के लिए जोसा काउंसलिंग के छठे राउंड के बाद भी खाली रही सीटों के लिए दो राउंड में सीएसएबी द्वारा स्पेशल राउंड काउंसलिंग करवाई जाएगी।
विद्यार्थी जिन्होंने स्लाइड एवं फ्रीज के विकल्प को चुन लिया है, उन्हें आवंटित कॉलेजों की वेबसाइट पर फाइनल प्रवेश के लिए शेष परीक्षा शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करनी होगी। विद्यार्थी जिन्होंने अभी भी फ्लॉट के विकल्प को चुना हुआ है, उन्हें छठे एवं अंतिम राउंड में आवंटित कॉलेज के अनुसार ही रिपोर्ट करना होगा।