फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT-NIT Joint Counseling 2023: जॉइंट काउंसलिंग में घटी विद्यार्थियों की संख्या, जानिए क्या रही वजह

Mon, 26 Jun 2023 07:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

देश के आईआईटी-एनआईटी सहित शीर्ष 119 इंजीनियरिंग संस्थानों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जॉइंट काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 28 जून तक चॉइस फिलिंग एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
JoSAA Counselling 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT-NIT Joint Counseling 2023: देश के आईआईटी-एनआईटी सहित शीर्ष 119 इंजीनियरिंग संस्थानों की 57 हजार से अधिक सीटों के लिए जॉइंट काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी 28 जून तक चॉइस फिलिंग एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रथम मॉक सीट आवंटन में 1 लाख 56 हजार विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया।

विज्ञापन

काउंसलिंग में कम हुई विद्यार्थियों की संख्या

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जॉइंट काउंसलिंग के जारी किए गए प्रथम मॉक सीट आवंटन के अनुसार 1 लाख 55 हजार 778 विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लिया है, जबकि गत वर्ष प्रथम मॉक सीट आवंटन में 1 लाख 81 हजार 914 विद्यार्थियों ने चॉइस भरी थी। ऐसे में इस वर्ष करीब 26 हजार विद्यार्थी काउंसलिंग में कम शामिल हुए हैं। इसका बड़ा कारण इस वर्ष आईआईटी एनआईटी प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता की बाध्यता माना जा सकता है, क्योंकि इस वर्ष विद्यार्थियों को आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत अथवा संबंधित बोर्ड के कैटेगिरी अनुसार टॉप-20 पर्सेन्टाइल में शामिल होना अनिर्वाय रखा गया है, जबकि गत तीन वर्षों से इसमें रियायत दी जा रही थी और आईआईटी-एनआईटी में प्रवेश के लिए 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी योग्य थे।

विद्यार्थियों ने काउंसलिंग से बनाई दूरी

बोर्ड टॉप-20 पर्सेन्टाइल स्कोर जारी होने के बाद और पूर्व में घोषित 75 प्रतिशत पात्रता की बाध्यता के चलते अब विद्यार्थियों ने अच्छी रैंक आने के बाद भी स्वयं को अयोग्य मानते हुए काउंसलिंग में रूचि लेना बंद कर दिया है। इसका एक कारण यह भी है कि विद्यार्थियों को सीट आवंटन के बाद काउंसलिंग शुल्क करीब 40 हजार रुपए जमा करवाना पड़ता है और उसके बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच कर ही आवंटित सीट को कन्फर्म किया जाता है। ऐसे में पात्रता पूरी नहीं करने की स्थिति में आवंटन निरस्त होने की पूरी आशंका है। इसके चलते ऐसे विद्यार्थियों ने काउंसलिंग में भाग लेना ही बंद कर दिया है।

पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा छात्र शामिल

आहूजा ने बताया कि इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में करीब दो लाख अधिक विद्यार्थी जेईई-मेन की परीक्षा में अधिक शामिल हुए हैं। इस वर्ष करीब 11 लाख 13 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और गत वर्ष 9 लाख 5 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेईई-मेन काउंसलिंग प्रक्रिया में सभी विद्यार्थी काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किए जाते हैं।

विज्ञापन

द्वितीय मॉक सीट आवंटन आज

एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि आईआईटी-एनआईटी जोसा काउंसलिंग के द्वितीय मॉक सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया जाएगा। जारी किए मॉक सीट आवंटन में 26 जून शाम 5 बजे तक जितने विद्यार्थियों ने अपने कॉलेजों ब्रांचेज को सेव किया है, उनके आधार पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी 28 जून तक चॉइस फिलिंग एवं रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें