फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Madras की बड़ी पहल, इन छात्रों के लिए मुफ्त 400 ऑनलाइन कोर्सेस

Wed, 03 Jun 2020 01:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIT Madras
विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, आईआईटी मद्रास जुलाई से दिसंबर सेमेस्टर के लिए मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम दे रहा है। बता दें कि संस्थान ने 20 मई, 2020 से 400 मुफ्त पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है। जो छात्र इन मुफ्त पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट onlinecourses.nptel.ac.in है। सभी 400 मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम SWAYAM के तहत नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एनहांसमेंट लर्निंग (NPTEL) पोर्टल पर आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन




मुख्य जानकाारी-

  • 400 पाठ्यक्रम सभी के लिए खुले हैं और पाठ्यक्रमों की अवधि 8 सप्ताह से 12 सप्ताह तक है।
  • सभी 400 पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई, 2020 तक है, और पाठ्यक्रम 20 जुलाई से शुरू होंगे।
  • पाठ्यक्रम 1 सितंबर, 2020 को समाप्त हो जाएंगे, और पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षाएं 27 सितंबर, 2020 से शुरू होंगी।
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी- सुबह की शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक।
  • छात्र 1000 / - रु. का शुल्क देकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 
  • प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए छात्र को कुल आठ असाइनमेंट में से सर्वश्रेष्ठ छह असाइनमेंट में से 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। वहीं प्रोक्टेड सर्टिफिकेशन परीक्षा में 100 में से 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक विवरण आईआईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें