फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Matric Result 2020 Date: 5 जून को नहीं आ रहा है 10वीं का परिणाम, बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कब आएगा रिजल्ट

Wed, 03 Jun 2020 01:12 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
HPBOSE Exams
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 10वीं कक्षा के परिणामों का इंतजार लाखों छात्र-छात्राएं कर रहे हैं। इस विषय पर अमर उजाला ने बोर्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी से बातचीत की, उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के परिणाम 5 जून को जारी नहीं हो रहे हैं। अभी वेबसाइट पर अंक अपलोड किए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी इस प्रक्रिया में अबी 4 से 5 दिन का समय लगेगा। उसके बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उम्मीद जताई जा रही है कि जून के अंतिम सप्ताह में 12वीं की परीक्षा के परिणाम जारी हो सकते हैं। इसके लिए हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इससे पहले बोर्ड अध्यक्ष ने कहा था कि इस बार लॉकडाउन के कारण रिजल्ट निकालने में देरी हुई, लेकिन फिर भी बोर्ड ने जून के दूसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम निकालने की योजना बनाई है। सोनी ने बताया कि 12वीं के शेष बचे पेपर भी 8 जून को हो जाएंगे। 
विज्ञापन

उम्मीदवार सबसे पहले परिणाम अमर उजाला की MYRESULTPLUS वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। माईरिजल्टप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट https://results.amarujala.com/ है। उम्मीदवार हर अपेडट के लिए समय-समय पर अमर उजाला वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। 
विज्ञापन


कैसे करें खुद को रजिस्टर-
चरण  -1 सबसे पहले My Result Plus की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण - 2 उसके बाद एचपी बोर्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। 
चरण - 3 अब आपको रिजल्ट के दो लिंक दिखेंगे।
HP Board Result 2020 Class 12 (Intermediate) - Register Here
HP Board Result 2020 Class 10 (High School) - Register Here
चरण - 4
यदि आप 10वीं कक्षा क परिणाम देखना चाहते हैं तो हाई स्कूल और 12वीं पास वाले इंटरमीडिएट पर क्लिक करें। 
चरण - 5 अब आपको अपना जरूरी विवरण जैसे - नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल-आईडी दर्ज करें। 
चरण - 6 सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें