फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: आईआईटी-मद्रास ने विद्यार्थियों के लिए शुरू किया ऑनलाइन लेक्चर सीरीज, यूट्यूब के जरिए होगी पढ़ाई

Wed, 15 Apr 2020 05:58 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन लेक्चर सीरीज शुरू किया है। ये लेक्चर सीरीज उन विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है जिनको लॉकडाउन की वजह से पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है। विद्यार्थियों के लिए ये लेक्चर सीरीज एनपीटीईएल-आईआईटी मद्रास के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होंगे और लॉकडाउन खत्म होने तक लगातार जारी रहेंगे। खास बात है कि इन एक घंटे के लेक्चर सीरीज में विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन लेक्चर होंगे और विद्यार्थी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए इन लेक्चर्स से जुड़ पाएंगे। 

विज्ञापन

चैट बॉक्स के जरिए विद्यार्थी पूछ पाएंगे सवाल
अगर किसी विद्यार्थी को कोई सवाल पूछना है तो वो लेक्चर के दौरान चैट बॉक्स पर एक्सपर्ट से सवाल पूछ सकता है। विद्यार्थी अपने सवाल रियल टाइम में एक्सपर्ट से पूछ सकते हैं। हर लेक्चर एक घंटे का होगा जिसमें 45 मिनट एक्सपर्ट किसी टॉपिक पर व्याख्यान देंगे और 15 मिनट विद्यार्थी अपने सवाल पूछ सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-BSEB 2020: लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से बिहार बोर्ड के दसवीं कक्षा के कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित

 

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की अवधि को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा की थी। लॉकडाउन को देखते हुए कई संस्थानों और कॉलेजों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। विद्यार्थियों को विभिन्न ई-प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। खुद मानव संसाधन विकास मंत्रालय भी लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दे रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें