भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ने सोमवार को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए दो नए कार्यक्रम शुरू किए हैं। ये नए कार्यक्रम सांख्यिकी और डाटा विज्ञान में शुरू किए हैं। आईआईटी कानपुर ने बेचुलर ऑफ साइंस (बीएस) में चार वर्षीय और बेचुलर ऑफ साइंस-मास्टर (बीएस-एमएस) में पांच वर्षीय डिग्री कार्यक्रम शुरू किया है। ये दो नए कार्यक्रम गणित और सांख्यिकी विभाग द्वारा पेश किए गए हैं। इन दोनों ही नए कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को दाखिला जेईई एडवांस के जरिए मिलेगा।
ये कार्यक्रम छात्रों को डाटा एनालिसिस के तेजी से बढ़ते फिल्ड में स्किल रेलीवेंट के लिए तैयार करेगा। इन कार्यक्रमों में स्नातक छात्र डाटा साइंस इंडस्ट्री के कौशन और ज्ञान से सशक्त होंगे। छात्र मॉर्डन स्टैटिस्टिक्स और डाटा साइंस में उच्च अध्ययन कर सकेंगे। आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर अभय करंदीकरी का कहना है कि सांख्यिकी के क्षेत्र में पिछले दशकों में काफी बदलाव हुआ है। अब सांख्यिकीय पद्धतियों के कम्प्यूटेशनल पहलुओं पर लगातार फोकस बढ़ रहा है और डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान खोजने में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।