फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2022 answer key: आईआईटी रुड़की ने जेएएम परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की, ऐसे चेक करें

Mon, 21 Feb 2022 01:10 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2022 answer key: आईआईटी रुड़की ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
IIT JAM 2022 answer key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने एमएसी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Admission Test) 2022 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आईआईटी रुड़कीकी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IIT JAM 2022 Answer Key: इन विषयों की उत्तर कुंजी जारी
आईआईटी रुड़की ने सभी सात विषयों जैव प्रौद्योगिकी, रसायन विज्ञान, अर्थव्यवस्था, भू-विज्ञान, गणित, भौतिकी और गणितीय सांख्यिकी की परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी किया है। इन विषयों की परीक्षा 13 फरवरी, 2022 तो कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में ली गई थी। इस परीक्षा के परिणाम 22 मार्च, 2022 को जारी किए जाएंगे। 

IIT JAM 2022 Answer Key: उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आईआईटी रुड़कीकी आधिकारिक वेबसाइट  jam.iitr.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे examination के टैब पर जाएं।

3. अब question paper and answer key के सेक्शन में जाएं।

4. अब परीक्षा में अपने संबंधित विषय की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।

5. अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और उत्तर का मिलान करें। 
विज्ञापन

IIT JAM 2022 Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
आईआईटी रुड़की ने उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार चाहे तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें दस्तावेज और शुल्क भी जमा करने होंगे। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें