फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021: फाइनल आंसर की जारी, ऐसे करें  डाउनलोड

Thu, 18 Mar 2021 02:33 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
IIT JAM आंसर की (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JAM) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आईआईटी जैम 2021 (IIT JAM 2021) परीक्षा में उपस्थित हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी ऑनलाइन मोड में जारी की गई है। अभ्यर्थी jam.iisc.ac.in के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के साथ ही भारतीय विज्ञान संस्थान ने प्रश्न पत्र भी जारी कर दिए हैं। जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-केरल टीईटी रिजल्ट 2020: 7 चरणों में ऐसे देखें परिणाम, ये रहा डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन



अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपनी आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें IIT JAM 2021 की अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र
-सबसे पहले IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट  jam.iisc.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिन पर क्लिक करते ही नये पेज खुलेंगे।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपकी आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-इसी तरह से IIT JAM के प्रश्न पत्र भी खुल जाएंगे।
-आप इस तरह आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021: 22 मार्च से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, फाइनल उत्तर कुंजी हो चुकी

डायरेक्ट लिंक

IIT JAM 2021 का परिणाम 20 मार्च 2021 को रैंक-कम-मेरिट सूची के रूप में जारी होगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें