Kerala TET Result 2020: केरल परीक्षा भवन ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा (केटीईटी) दिसंबर 2020 रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने केटीईटी (KTET) दिसंबर 2020 परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
9 जनवरी और 17 जनवरी को हुई थी परीक्षा
केरल परीक्षा भवन ने केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 9 जनवरी और 17 जनवरी 2021 को किया था। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए आसानी से देख सकते हैं।
ऐसे देखें केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले केरल शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको केटीईटी दिसंबर 2020 के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना लॉग इन विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका केटीईटी परीक्षा का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।