आपको बता दें कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा या IIT JAM भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु में इंटीग्रेटेड पीएचडी डिग्री प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए भी परीक्षा आयोजित करती है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
वहीं JAM 2019 परीक्षा 9 फरवरी, 2019 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा के परिणाम 20 मार्च को घोषित किए जाएंगे, जबकि प्रवेश के लिए चयनित उम्मीदवारों के आवेदन पत्र नए शेड्यूल के अनुसार 9 से 22 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। इस वर्ष 2019 में IIT JAM परीक्षा खड़गपुर द्वारा आयोजित की गई थी, और IIT JAM 2020 परीक्षा IIT कानपुर द्वारा संचालित की जाएगी।
JAM 2020 में होंगे कुछ बदलाव :
इस वर्ष से जेएएम 2020 जैविक विज्ञान पेपर को बंद कर देगा। परीक्षा केवल छह विषय जैव प्रौद्योगिकी, गणितीय सांख्यिकी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान और गणित के लिए आयोजित की जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर आधारित माध्यम यानी सीबीटी पर आयोजित की जाएगी।
JAM 2020 परीक्षा का समय :
परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
पहले सत्र में परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और यह जैव प्रौद्योगिकी, भौतिकी और गणितीय सांख्यिकी (एमएस) सहित विषयों के लिए आयोजित की जाएगी ।
दूसरा सत्र में गणित, रसायन विज्ञान और भूविज्ञान के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित आयोजित की जाएगी।
IIT JAM 2020 परीक्षा पैटर्न :
परीक्षा तीन प्रकार की होंगी, जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे।
- मल्टी चॉइस प्रश्न (MCQ)
- न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT)
- मल्टीप्ल सिलेक्शन (MSQ)
IIT JAM 2020 परीक्षा शेड्यूल की पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।