इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर ने आज IIT JAM M. Sc. 2019 के परिणाम के साथ अंतिम आंसर की को जारी किया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम और आंसर की को ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। वे उम्मीवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे और कर रहे हैं परीक्षा के परिणाम और आंसर की का इंतजार तो वे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा के परिणाम आंसर की को ऑनलाइन देख सकते हैं। यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी, 2019 को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों के IIT JAM 2019 परीक्षा परिणाम और आंसर की को आज ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी 19 मार्च, 2019 को घोषित कर दिया गया है।
आपको बता दें की, संस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर प्रश्न पत्र और अंतिम आंसर की भी अपलोड की गई हैं। उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया के लिए एक प्रिंट-आउट डाउनलोड लें।