फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT JAM 2023 Answer Key out: आईआईटी गुवाहाटी ने जारी किया जैम का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 23 Feb 2023 03:42 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT JAM 2023 Result: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी द्वारा मास्टर्स के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JAM) 2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
IIT JAM 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT JAM 2023 Answer Key Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने मास्टर्स (IIT JAM 2023) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदक 24 फरवरी से 26 फरवरी तक जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्तियां यदि कोई हो तो दर्ज करा सकते हैं, क्योंकि यह उत्तर कुंजी अंतिम नहीं है। उम्मीदवारों की आपत्तियों के बाद एक पैनल इनकी जांच करेगा। इसके बाद ही अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। अंतिम परिणाम 22 मार्च, 2023 को घोषित किया जाना है।

IIT JAM Result 2023 डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

 चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in पर जाएं।
चरण 2. “डाउनलोड IIT JAM 2023 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 4. आपका IIT JAM परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

JAM परीक्षा 2023 कुल सात विषयों -बायोटेक्नोलॉजी (BT), रसायन विज्ञान (CY), अर्थशास्त्र (EN), भूविज्ञान (GG), गणितीय सांख्यिकी (MS), गणित (MA) और भौतिकी (PH) के लिए आयोजित की गई थी। JAM 2023 स्कोर का उपयोग NITs, IISc, DIAT, IIEST, IISER पुणे, IISER भोपाल, IIPE, JNCASR, SLIET सहित विभिन्न CFTIs द्वारा 2300 से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए किया जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें