फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026: गेट परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी, 25 अगस्त से करें पंजीकरण, आवेदन करने वाले हैं तो जरूर जान लें सिलेबस

Sat, 09 Aug 2025 04:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2026 Syllabus: आईआईटी गुवाहाटी ने गेट परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त, 2025 को शुरू होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें पाठ्यक्रम जरूर चेक करना चाहिए।
 
विज्ञापन
GATE 2026 Syllabus - फोटो : gate2026.iitg.ac.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2026 परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस बार गेट परीक्षा में शामिल होने का विचार बना रहे हैं या तैयारी कर रहे है, उन्हें एक बार सिलेबस की जांच अवश्य करनी चाहिए। सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in. पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

GATE 2026 Important Dates: नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

गेट परीक्षा 7 फरवरी, 2025 से आयोजित होने वाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकेंगे। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परिणाम 19 मार्च, 2026 को जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि गेट 2026 परीक्षा के अंक, परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक वैध रहेंगे। गेट 2026 स्कोर का उपयोग सार्वजनिक अनुभाग उपक्रमों (PSUs) में भर्ती के लिए भी किया जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एक उम्मीदवार एक या दो परीक्षा पत्रों के लिए उपस्थित हो सकता है। अधिसूचना में कहा गया है, "दो पेपरों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए केवल चयनित दो-पेपर संयोजनों की अनुमति है।"
विज्ञापन

GATE 2026: गेट परीक्षा का पैटर्न, पाठ्यक्रम

अभिक्षमता परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूर्ण और अनुभागीय कुल 30 प्रश्नपत्र होंगे। इंजीनियरिंग विज्ञान के एक प्रश्नपत्र में ऊर्जा विज्ञान का एक नया खंड शामिल किया गया है।

परीक्षा पत्र अंग्रेजी भाषा में होगा और कुल 100 अंकों का होगा। सामान्य योग्यता (GA) विषय सभी प्रश्नपत्रों के लिए समान होगा, जिसके 15 अंक होंगे, जबकि शेष प्रश्नपत्र अन्य परीक्षा पाठ्यक्रम को कवर करेंगे और 85 अंक के होंगे।

अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र के आधार पर एक या दो अंक दिए जाएंगे। जबकि, 1 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न के गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे।

विस्तृत विवरण यहां देख सकते हैं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें