फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Guwahati: 2006 में संस्थान से जुड़े, 2024 में इस्तीफा; जानिए कौन हैं आईआईटी गुवाहाटी के डीन के.वी. कृष्णा?

Thu, 12 Sep 2024 05:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Guwahati: प्रो. के.वी. कृष्णा का पूरा नाम कंदुरू वेंकट कृष्णा है। वह 2006 में आईआईटी गुवाहाटी से जुडे़। सोमवार को एक छात्र का शव मिलने के बाद विश्वविद्यालय में तनाव बढ़ गया, विरोध प्रदर्शन हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
 
विज्ञापन
प्रो. के.वी. कृष्णा - फोटो : आईआईटी गुवाहाटी आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pro. K. V. Krishna Profile: आईआईटी गुवाहाटी में तीसरे वर्ष के बी.टेक कंप्यूटर साइंस छात्र, बिमलेश कुमार के अपने होस्टल कमरे में मृत पाए जाने के बाद विश्वविद्यालय में तनाव बढ़ गया। छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. के.वी. कृष्णा ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में आइए जानते हैं प्रोफेसर के.वी. कृष्णा के बारे में...
विज्ञापन

 

IIT Guwahati Dean Pro. K. V. Krishna: कौन हैं प्रो. के.वी. कृष्णा?

प्रो. के.वी. कृष्णा का पूरा नाम कंदुरू वेंकट कृष्णा है। आईआईटी-जी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह 2006 में आईआईटी गुवाहाटी से जुडे़। वे नवंबर 2006 से मई 2008 तक बतौर सीनियर लेक्चरर रहें। इसके बाद मई 2008 से नवंबर 2013 तक उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर और 2009 में प्रोफेसर के पद पर सेवा दी। नवंबर 2013 से जनवरी 2019 तक वे एसोसिएट प्रोफेसर रहे।

Pro. K. V. Krishna Education: कहां से की है पढ़ाई?

प्रो. के.वी. कृष्णा ने 2006 में आईआईटी दिल्ली (IIT-D) से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। 1997 में उन्होंने आंध्र विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने 2002 से दिसंबर 2005 तक असिस्टेंट टीचर के तौर पर आईआईटी दिल्ली में काम किया। अगस्त 2003 से मई 2005 तक वह जेनएयू ने गेस्ट फैकल्टी रहें। इसके अलावा आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम में वह जनवरी 1999 से जुलाई 2002 तक लेक्चरर रहे। इसके अलावा, प्रो के.वी. कृष्णा ने कई शोध पेपर भी प्रकाशित किए हैं।
विज्ञापन

अप्रैल के बाद से अब तक तीन छात्रों की मौत

प्रो. कृष्णा के इस्तीफे की पुष्टि आईआईटी गुवाहाटी के अधिकारियों ने की है। उन्होंने कहा कि हम इस पर आंतरिक रूप से चर्चा कर रहे हैं, जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बीटेक कंप्यूटर साइंस तीसरे वर्ष के छात्र 21 वर्षीय बिमलेश कुमार का शव 9 सितंबर की सुबह छात्रावास के कमरे में पाया गया था। इसे कथित आत्महत्या का  मामला बताया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि बिमलेश अप्रैल के बाद से इस साल आत्महत्या करने वाले तीसरा छात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें