फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा आईआईटी दिल्ली में पीएचडी कोर्स में दाखिला

Tue, 28 Apr 2020 06:00 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए इंटरव्यू कराएगा। एमटेक में दाखिला गेट (GATE) स्कोर के आधार पर होगा। कोरोना वायरस की वजह से इस साल पीजी कोर्स के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। अभ्यर्थी 10 मई तक पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली नए पाठ्यक्रमों में ट्यूशन फीस भी नहीं बढ़ाएगा। एचआरडी मंत्रालय ने सभी आईआईटी और आईआईआईटी संस्थानों को नए सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम में ट्यूशन फीस न बढ़ाने का आदेश दिया है। एमटेक और पीएचडी कोर्स के लिए 18 मई और 17 जून को इंटरव्यू होगा।

 

आईआईटी के निदेशक वी रामगोपाल राव का कहना है कि हर साल आईआईटी में पीएचडी में दाखिले के लिए 500 विद्यार्थी सलेक्ट होते हैं। ये विद्यार्थी पीएचडी कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले 20 हजार अभ्यर्थियों में से सलेक्ट होते हैं।  ऐसे में आईआईटी में सलेक्ट हुए विद्यार्थियों का इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेगा।

विज्ञापन


एमटेक के लिए विद्यार्थियों का दाखिला सीधे गेट के स्कोर के आधार पर होगा। इस साल एमटेक के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया नहीं होगी। इसी तरह से एमटेक/एम के लिए भी गेट के स्कोर के आधार पर ही एडमिशन होगा। एमएस-आर के लिए भी दाखिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही होगा। एमएससी के लिए दाखिले के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें