मणिपुर सरकार ने 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि छात्र बिना कोई परीक्षा दिए दूसरी कक्षा में प्रमोट होंगे। सरकार को लॉकडाउन के चलते अंतिम वार्षिक परीक्षा को रद्द करना पडा है। ये जानकारी मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। शिक्षा आयुक्त (स्कूल) टी रंजीत सिंह ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 2019-20 सत्र के लिए 11वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर 12वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
बता दें कि काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM- the Council of Higher Secondary Education Manipur) द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं की परीक्षा पांच विषयों के लिए प्रश्न पत्र लीक होने के बाद फरवरी के मध्य में रद्द कर दी गई थी। इसे देखते हुए तब परिषद ने घोषणा की कि ये पांच विषयों की परीक्षाएं बाद में आयोजित की जाएगी। लेकिन अब परिस्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। जिसके कारण मनिपुर मे फैसला किया है कि 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही पास किया जाएगा। यानी अब छात्र 12वीं कक्षा में बिना परीक्षा दिए आ जाएंगे। इसका फैसला उनके पुराने प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।