प्रोग्रामिंग टेस्ट और साक्षात्कार अनिवार्य
इस एमटेक कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया में प्रोग्रामिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं। पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुद्धिमान प्रणालियों और रोबोटिक्स अनुप्रयोगों के डिजाइन में विशेषज्ञता विकसित करना है। यह कार्यक्रम छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है। इसमें सहयोगी रोबोटिक्स, औद्योगिक रोबोटिक्स, चिकित्सा और पुनर्वास रोबोटिक्स तथा स्वायत्त बुद्धिमान वाहनों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता दी जाती है, जिससे छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
यह भी पढ़ें: पीएनबी में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, जल्द भर दें यहां से फॉर्म
संयुक्त पहल और नवाचार पर जोर
यह एमटेक कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागों तथा यार्डी स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की एक संयुक्त पहल है। इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन बायोलॉजिकली इंस्पायर्ड रोबोट्स एंड ड्रोन्स (CoE-BIRD) के सहयोग से विकसित किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अत्याधुनिक रोबोटिक्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीकों में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देना है, जिससे छात्र आधुनिक उद्योगों की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार हो सकें।