फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE Board Exam 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 22 Mar 2025 04:23 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajasthan Board Exam 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 24 अप्रैल से 8 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का पूरा शेड्यूल नीचे देखें।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RBSE 9th & 11th Exam Datesheet 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 24 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 8 मई 2025 तक चलेंगी। राज्यभर में लगभग 21 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। 

कक्षा 9वीं और 11वीं की डेटशीट 

राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी की गई डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं दो पारियों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक परीक्षा होगी और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 1.15 बजे से शाम 4.30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- सीबीएसई ने अभिभावकों के लिए जारी की हैंडबुक; मिलेगा छात्रों के भविष्य से जुड़ा मार्गदर्शन

24 अप्रैल से शुरू होगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी 24 अप्रैल से 8 मई तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 9वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 5 मई 2025 को समाप्त होगी, जबकि 11वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 8 मई 2025 को खत्म होगी।

कक्षा 9वीं का टाइम टेबल 2025: यहां देखें

परीक्षा तिथि पारी विषय
24 अप्रैल 2025 दूसरी सूचना व प्रौद्योगिकी एवं अध्यवसाय
25 अप्रैल 2025 दूसरी राजस्थानी की शौर्य परंपरा
26 अप्रैल 2025 दूसरी अंग्रेजी
28 अप्रैल 2025 पहली विज्ञान
30 अप्रैल 2025 पहली हिंदी
01 मई 2025 पहली सामाजिक विज्ञान
02 मई 2025 पहली स्वास्थ्य शिक्षा
03 मई 2025 पहली पंजाबी / संस्कृत / उर्दू / सिंधी
05 मई 2025 पहली गणित

कक्षा 11वीं का टाइम टेबल 2025: परीक्षा कार्यक्रम 

परीक्षा तिथि पारी विषय
24 अप्रैल 2025 दूसरी आज़ादी के बाद का भारतीय इतिहास
25 अप्रैल 2025 दूसरी कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान / राजनीति विज्ञान / टंकण- अंग्रेजी
26 अप्रैल 2025 दूसरी अंग्रेज़ी अनिवार्य
28 अप्रैल 2025 पहली हिंदी
28 अप्रैल 2025 दूसरी अर्थशास्त्र
30 अप्रैल 2025 पहली हिन्दी साहित्य/उर्दू साहित्य/सिन्धी साहित्य/भौतिक विज्ञान
30 अप्रैल 2025 दूसरी लोक प्रशासन
01 मई 2025 पहली कृषि रसायन / रसायन विज्ञान/व्यावसायिक अध्ययन / इतिहास
02 मई 2025 पहली गृह विज्ञान
03 मई 2025 पहली ऐच्छिक गणित
03 मई 2025 दूसरी भूगोल
05 मई 2025 पहली संस्कृत साहित्य / कृषि विज्ञान
05 मई 2025 दूसरी चित्रकला / टंकण- हिन्दी
06 मई 2025 पहली समाजशास्त्र
07 मई 2025 पहली कंप्यूटर विज्ञान
08 मई 2025 पहली अंग्रेजी साहित्य
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें