फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स का उद्घाटन, देशभर के लिए बना नोडल केंद्र

Wed, 24 Sep 2025 12:29 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

Tribal Youth Empowerment: आईआईटी दिल्ली में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स का उद्घाटन किया गया और इसे देशभर के लिए नोडल केंद्र घोषित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें शिक्षा, नवाचार तथा सामाजिक विकास के क्षेत्रों में नए अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi Student Chapters: आदिवासी युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आईआईटी दिल्ली में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के लिए आईआईटी दिल्ली के भगवान बिरसा मुंडा प्रकोष्ठ को देशभर के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटी सहित कई दूसरे संस्थानों में आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स की शुरुआत की गई है। इस मौके पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के सचिव विभु नायर, आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी सहित देशभर के प्रमुख संस्थानों के निदेशक और कुलपति उपस्थित रहे। 

विभु नायर ने कहा कि आईआईटी, आईआईएम, एम्स, एनआईटी जैसे शीर्ष संस्थानों के छात्रों को आदिवासी समुदायों और विकास कार्यक्रमों से जोड़कर हम एक ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं जो भारत के शैक्षिक, सामाजिक और उद्यमशील परिदृश्य को नया आकार देगी।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने कहा  कि आईआईटी दिल्ली को आदि कर्मयोगी स्टूडेंट चैप्टर्स के राष्ट्रीय उद्घाटन की मेजबानी करने पर गर्व है। यह मंच छात्रों को आदिवासी क्षेत्रों में मार्गदर्शन, नवाचार और सकारात्मक प्रभाव डालने का अवसर प्रदान करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें