SWAYAM Portal: क्या हैं स्वयं पोर्टल
स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन शिक्षा मंच है, जिसका उद्देश्य देशभर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को छात्रों तक पहुंचाना है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षण और शिक्षार्थन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाना है ताकि हर विद्यार्थी, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो, को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का समान अवसर मिल सके।