फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप-50 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में शामिल हुए IIT Delhi और मुंबई

Wed, 04 Mar 2020 06:05 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पिछले वर्ष आईआईटी मुंबई 53वें और दिल्ली 61वें स्थान पर था
  • 'क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' ने जारी की सूची
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी मुंबई और दिल्ली दुनिया के टॉप 50 इंजीनियरिंग संस्थानों में शुमार हो गए हैं। बुधवार को जारी 'क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग' में आईआईटी मुंबई को 44वां और आईआईटी दिल्ली को 47वां स्थान दिया गया है। पिछले वर्ष आईआईटी दिल्ली ने 61वां स्थान हासिल QSकिया था।

विज्ञापन

इस तरह संस्थान ने 14 स्थानों की छलांग लगाई है। संपूर्णता के मामले में इसे कुल 81.4 अंक मिले हैं। जबकि अकादमिक साख के मामले में 83.1 अंक और रोजगारदाताओं के बीच इसकी साख को लेकर इसे 80.4 अंक दिए गए हैं।

आईआईटी मुंबई भी पिछले वर्ष 53वें स्थान पर था, यानी वह भी टॉप-50 में जगह पाने में नाकाम रहा था। संस्थान ने इस बार नौ स्थानों की छलांग लगाई है।

आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा है कि उनके संस्थान को हासिल हुई इस उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। संस्थान भारत सहित दुनिया के लगभग तीस देशों के छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्री प्रदान करता है और इसके छात्रों ने दुनिया में ऊंचा नाम हासिल किया है।
विज्ञापन


संस्थान अपने अनूठे प्रयोगों के लिए भी सुर्खियों में रहा है। इसने हाल ही में अपने पूर्व छात्रों के सहयोग से एक हजार करोड़ का फंड इकट्ठा कर छात्रों का हित करने के लिए कदम उठाने के लिए सुर्खियों में रहा था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें