फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IITD Abu Dhabi: आईआईटी दिल्ली अबूधाबी में बीटेक के तीन कोर्स में शुरू होगा एडमिशन; जानें कैसे मिलेगी सीट

Wed, 15 Jan 2025 08:57 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Delhi Abu Dhabi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के अधीनस्थ आईआईटी अबूधाबी ने आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए तीन नए बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रम पेश किए है। प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड और संयुक्त प्रवेश प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
IIT Delhi Abu Dhabi Admission - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Delhi Abu Dhabi Admission: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के अधीनस्थ आईआईटी अबूधाबी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए स्नातक कार्यक्रमों के अपने दूसरे बैच के लिए प्रवेश शुरू करने की घोषणा कर दी है। इच्छुक छात्र आधिकारिक आईआईटी दिल्ली-अबू धाबी वेबसाइट (abudhabi.iitd.ac.in) पर आवेदन कर सकते हैं। अगस्त 2025 में शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए आईआईटी दिल्ली - अबू धाबी तीन नए बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) कार्यक्रम पेश किए है। 
विज्ञापन


इसमें चार वर्षीय कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एनर्जी साइंस इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स शामिल है। इन तीनों कोर्स में सीट जेईई एडवांस और सीएईटी (संयुक्त दाखिला प्रवेश परीक्षा) 2025 की मेरिट से मिलेगी।

जेईई एडवांस्ड और सीएईटी के जरिए मिलेगा प्रवेश

इन चार वर्षीय कार्यक्रमों में प्रवेश जेईई (एडवांस्ड) 2025 और संयुक्त प्रवेश प्रवेश परीक्षा (सीएईटी) 2025 के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे। आईआईटी-दिल्ली के अनुसार, सीएईटी 2025 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सत्र- 1 16 फरवरी 2025 को और सत्र-2 13 अप्रैल 2025 को होगा। अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए दो सत्रों में से उच्च स्कोर पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएईटी पेपर पैटर्न

सीएईटी 2025 अंग्रेजी में आयोजित 3 घंटे की पेन और पेपर-आधारित परीक्षा होगी। जिसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के बीच समान रूप से वितरित 60 प्रश्न होंगे। सीएईटी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र यूएई में अबू धाबी, दुबई और शारजाह और भारत में नई दिल्ली में स्थित होंगे। प्राप्त आवेदनों के आधार पर, सत्र 2 के लिए विभिन्न शहरों और देशों में अतिरिक्त स्थान उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

ऐसे होगा सीट आवंटन

कुल सीटों में से एक तिहाई सीटें जेईई (एडवांस्ड) 2025 के माध्यम से और दो तिहाई सीटें सीएईटी 2025 के माध्यम से आवंटित की जाएंगी। सीएईटी 2025 सीटें यूएई के नागरिकों और अंतर्राष्ट्रीय छात्रों (भारतीय प्रवासियों सहित, जिन्होंने यूएई में अपनी हाई स्कूल और पांच पिछले वर्षों की शिक्षा पूरी की है) के लिए खुली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें