फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCEED 2026: यूसीड का फॉर्म भरने के लिए तीन दिन से कम समय बाकी, तुरंत करें आवेदन; पांच नवंबर है अंतिम तिथि

Mon, 03 Nov 2025 01:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UCEED 2025 Registration: आईआईटी बॉम्बे ने यूसीड 2026 की आवेदन तिथि को बढ़ा दिया है। विस्तारित आवेदन विंडो बंद होने में थोड़ा ही समय बाकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें। परीक्षा 18 जनवरी 2026 को होगी और एडमिट कार्ड 2 जनवरी को जारी होगा।
 
विज्ञापन
UCEED 2026 - फोटो : Official Website: uceedapp.iitb.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UCEED 2025 Last Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (UCEED 2026) की रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। समय सीमा में 5 दिनों के विस्तार के बाद अब उम्मीदवार 5 नवंबर 2025 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर चल रही है। 

विज्ञापन


आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य शुल्क (Regular Fee) के साथ आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 अक्तूबर थी, जिसे अब पांच दिन बढ़ाकर 5 नवंबर कर दिया गया है। वहीं, लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि पहले 7 नवंबर थी, जिसे अब 10 नवंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। संस्थान ने यह भी बताया कि एडमिट कार्ड 2 जनवरी 2026 को जारी किया जाएगा, जबकि परीक्षा निर्धारित तिथि 18 जनवरी 2026 को होगी।

 
 घटना निर्धारित तिथि
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 अक्तूबर 2025
सामान्य शुल्क (Regular Fee) के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 (पहले 31 अक्तूबर थी)
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 (पहले 7 अक्तूबर थी)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 2 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि 18 जनवरी 2026

 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस परीक्षा के लिए वही छात्र पात्र हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं (या समकक्ष परीक्षा) वर्ष 2025 में पास की हो या 2026 में पहली बार उपस्थित हो रहे हों। छात्र किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, वाणिज्य या कला एवं मानविकी) से हों, वे इस परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार अधिकतम दो लगातार बार इस परीक्षा को दे सकते हैं।

पंजीकरण शुल्क

पंजीकरण शुल्क की बात करें तो भारतीय नागरिकों में सभी महिला उम्मीदवारों, SC/ST और PwD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये है। अन्य भारतीय उम्मीदवारों के लिए शुल्क 4,000 रुपये तय किया गया है। वहीं विदेशी नागरिकों (OCI/PIO कार्डधारक, जिन्हें 4 मार्च 2021 से पहले कार्ड जारी हुआ हो) के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 4,000 रुपये और महिला एवं PwD उम्मीदवारों को 2,000 रुपये शुल्क देना होगा।
 
श्रेणी शुल्क
भारतीय नागरिक (सभी महिला उम्मीदवार), SC/ST/PwD 2,000 रुपये
अन्य भारतीय उम्मीदवार 4,000 रुपये
विदेशी नागरिक
(OCI/PIO कार्डधारक, 4 मार्च 2021 से पहले जारी)
सामान्य उम्मीदवारों के लिए 4,000 रुपये
महिला और PwD उम्मीदवारों के लिए 2,000


आईआईटी बॉम्बे का यह निर्णय उन उम्मीदवारों के लिए राहत भरा है जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि तारीख बढ़ने से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे और यह उन्हें अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने में मदद करेगा।

यूसीड एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से देश के प्रमुख संस्थानों में बैचलर ऑफ डिज़ाइन (B.Des) प्रोग्राम में प्रवेश मिलता है। यह परीक्षा आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी रुड़की और IIITDM जबलपुर जैसे सात संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

UCEED 2026 Application: यूसीईईडी के लिए आवेदन कैसे करें

उम्मीदवारों को UCEED 2026 के लिए आवेदन करने हेतु दिए गए चरणों का पालन करना होगा:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uceedapp.iitb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, व्यक्तिगत विवरण के साथ एक नया खाता बनाएं।
  • शैक्षिक, व्यक्तिगत और संपर्क विवरण प्रदान करते हुए आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें