फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे: डिजाइन में बनाना है करियर तो मौका न चूकें, सीड-यूसीड 2027 के लिए आवेदन शुरू; कितना लगेगा शुल्क?

Fri, 02 Oct 2026 01:50 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIT Bombay CEED UCEED 2027 Registration Begins: आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। जानें आवेदन की आखिरी तारीख, परीक्षा शेड्यूल, पात्रता और रिजल्ट की पूरी जानकारी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे यानी आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। डिजाइन के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीईईडी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in और यूसीईईडी के लिए uceed.iitb.ac.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए सामान्य फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार इस तारीख तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए लेट फीस के साथ आवेदन करने का विकल्प भी दिया गया है। लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन 6 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यूसीईईडी परीक्षा कब होगी?

आईआईटी बॉम्बे के शेड्यूल के अनुसार यूसीईईडी 2027 की परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा से पहले उम्मीदवार 1 जनवरी 2027 से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के बाद ड्राफ्ट आंसर की और उम्मीदवारों के रिस्पॉन्स 19 जनवरी को जारी किए जाएंगे, जबकि फाइनल आंसर की 26 जनवरी को जारी होगी।

यूसीईईडी का रिजल्ट कब आएगा?

यूसीईईडी 2027 का रिजल्ट 6 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार 10 मार्च 2027 से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट और स्कोरकार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए आईआईटी बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

सीईईडी परीक्षा कब होगी?

सीईईडी 2027 की परीक्षा भी 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के जरिए डिजाइन से जुड़े उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया जाता है। सीईईडी 2027 का रिजल्ट 3 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा, जबकि स्कोरकार्ड 10 मार्च 2027 से डाउनलोड किया जा सकेगा।

यूसीईईडी के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

यूसीईईडी 2027 में वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2026 में 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास की है या 2027 में ऐसी परीक्षा देने वाले हैं। खास बात यह है कि यूसीईईडी के लिए किसी एक स्ट्रीम तक आवेदन सीमित नहीं है। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के विद्यार्थी भी पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

कौन-सी 12वीं की परीक्षाएं मान्य हैं?

यूसीईईडी के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा की योग्यता स्वीकार की जाती है। इसके अलावा एनआईओएस, एचएससी वोकेशनल परीक्षा, जीसीई और कुछ अन्य मान्य परीक्षाओं को भी निर्धारित नियमों के अनुसार स्वीकार किया जा सकता है। भारत या विदेश से 12वीं करने वाले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता के लिए एआईयू से समकक्षता प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक पात्रता नियम जरूर पढ़ लेने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें