फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced: आईआईटी में बीएस-एमएस प्रोग्राम के साथ छह नए स्पेशलाइजेशन शुरू, जेईई एडवांस्ड से होंगे दाखिले

Sat, 04 Mar 2023 12:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान आईआईटी (IITs) में इस वर्ष भी दाखिलों के लिए सीटों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आईआईटी खड़गपुर (IIT KGP) द्वारा एक ट्वीट कर कुछ नए कोर्सेज शुरू करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
JEE Advanced 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Admission JEE Advanced: देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षण संस्थान आईआईटी (IITs) में इस वर्ष भी दाखिलों के लिए सीटों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आईआईटी खड़गपुर (IIT KGP) द्वारा नोटिस जारी कर कुछ नए कोर्सेज शुरू करने की बात कही गई है।

विज्ञापन

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) परीक्षा आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) द्वारा चार मई, 2023 को आयोजित की जानी प्रस्तावित है। इसकी आवेदन प्रक्रिया जेईई मेन के परिणाम (JEE Mains Result) के बाद 30 अप्रैल, 2023 से शुरू होने की संभावना है।

 

IIT Admissions: इन क्षेत्रों में शुरू होंगे बैचलर एंड मास्टर ऑफ साइंस पाठ्यक्रम

आईआईटी द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में बीएस प्रोग्राम के साथ स्पेशलाइजेशन में एप्लाइड जूलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, एक्प्लोरेशन जीओ फिजिक्स, मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, एवं फिजिक्स में बीएस के साथ एमएस करने की सुविधा भी दी जा रही है। एमएस में ये सभी कोर्सेज नए हैं। इन कोर्सेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को बीएस प्रोग्राम के दौरान छठे सेमेस्टर में एमएस करने के लिए विकल्प दिया जाएगा। 

 

IIT Admissions: बीएस के साथ पांचवें साल में एमएस की डिग्री लेने का भी विकल्प

इंजीनियरिंग करिअर काउंसलर अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थी बीएस प्रोग्राम के साथ-साथ पांचवें साल में एमएस की डिग्री भी ले सकते हैं। इससे एमएस करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष बचेगा और उन्हें सीधे ही बीएस के साथ एमएस की डिग्री मिल सकेगी। इसके लिए अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। ऐसे में इस वर्ष जेईई एडवांस्ड के माध्यम से होने वाले प्रवेश में एमएस की सीटों में इजाफा होना तय हो गया।

 

विज्ञापन

IIT Admissions: कई वर्षों से बढ़ रही हैं आईआईटी की सीटें

आहूजा ने बताया कि गत कईं वर्षों से आईआईटी की सीटें बढ़ रही हैं। वर्ष 2018 में आईआईटी में कुल 11,727 सीटें थी जो कि 2019 में 13,328 हो गई, 2020 में 15 हजार से अधिक तथा 2021 में 16,232 एवं 2022 में 16,598 सीटें हो गईं थीं। इस वर्ष भी गत वर्षों की भांति आईआईटी में कई नए कोर्सेज शुरू होने की संभावना है। ऐसे में इस साल इन सीटों की संख्या 17 हजार के करीब हो सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें