फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IISER Results 2023 OUT: आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आईएटी का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 04 Jul 2023 05:05 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IISER IAT Result 2023: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) का परिणाम 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IISER IAT Result 2023: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) का परिणाम 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार बीएस-एमएस कार्यक्रमों के लिए आईआईएसईआर प्रवेश के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- iiseradmission.in से आईएटी परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने IAT एडिट विंडो भी खोल दी है। यह 07 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी। IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) परिणाम 2023 34,751 उम्मीदवारों के लिए घोषित किए गए हैं। शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 04 से 07 जुलाई तक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और IISER प्राथमिकताओं को फ्रीज कर सकेंगे। वरीयता के आधार पर, प्रवेश परिणामों का पहला दौर 15 जुलाई 2023 को घोषित किया जाएगा।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - iiseradmission.in पर जाएं।

  • कैंडिडेट लॉगइन पोर्टल पर क्लिक करें।

  • "आईएटी चैनल" टैब पर क्लिक करें।

  • "संपादित करें/देखें" टैब पर क्लिक करें।

  • अब आपको रैंक कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक टैब दिखाई देगा।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट अपने पास रखें।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा में 34,751 उम्मीदवार शामिल हुए थे। विज्ञान स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए पांच साल के दोहरे डिग्री कार्यक्रम के लिए योग्यता परीक्षा 17 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। संस्थान में प्रस्तावित 05 वर्षीय बीएस-एमएस कार्यक्रम और आईआईएसईआर भोपाल में 04 वर्षीय बीएस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें