इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (Indian Institute of Mass Communication) ने राउंड -2 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। IIMC में स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन परिणाम 2022 घोषित किया गया है। IIMC काउंसलिंग राउंड -2 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को CUET PG रोल नंबर और पासवर्ड डालना होगा। सीट आवंटन के दूसरे दौर का परिणाम आईआईएमसी की वेबसाइट Iimc.admissions.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को अब फ्रीज और फ्लोट विकल्प के लिए आवेदन करना होगा। दस्तावेज अपलोड करना होगा, सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।