फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET Counselling LLB 5 year : एमएचटी सीईटी काउंसलिंग राउंड 2 की अस्थायी लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 03 Nov 2022 02:29 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एमएचटी सीईटी काउंसलिंग पंचवर्षीय एलएलबी की अस्थायी सूची तीन नवंबर, 2022 को स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा जारी की गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ( State Common Entrance Test Cell) महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए एलएलबी पंचवर्षीय की अस्थायी काउंसलिंग सूची आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने एमएचटी सीईटी काउंसलिंग पंचवर्षीय के लिए पंजीकरण कराया था, वे सीधे llb5cap22.mahacet.org से सूची डाउनलोड कर सकते हैं। अनुसूची के अनुसार अस्थायी वर्णमाला सूची तीन नवंबर, 2022 को जारी होने वाली थी। उम्मीदवार ध्यान दें कि अस्थायी सूची महाराष्ट्र राज्य के उम्मीदवारों और महाराष्ट्र राज्य के बाहर के उम्मीदवारों दोनों के लिए जारी की गई है। सूची अलग से जारी की गई है ताकि उम्मीदवार सूची को डाउनलोड और देख सकें।

विज्ञापन
Trending Videos

10 नवंबर को अंतिम मेरिट सूची 
जिन उम्मीदवारों को सूची में शॉर्टलिस्ट किया गया है, उन्हें अब वर्णमाला मेरिट सूची से संबंधित शिकायतों के समाधान में आगे बढ़ना होगा और आवेदन पत्र को एडिट करना होगा और उम्मीदवार लॉगइन के माध्यम से आवश्यक दस्तावेज  3 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक अपलोड करना होगा। परिवर्तनों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची 10 नवंबर, 2022 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

MHT CET Counselling: ऐसे डाउनलोड करें अस्थायी लिस्ट
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • फिर सीएपी पोर्टल पर क्लिक करें और होमपेज के दाईं ओर एलएलबी 5 वर्ष का चयन करें।
  • एक नई वेबसाइट खुलेगी और सूची को डाउनलोड करने का लिंक स्क्रीन पर होगा।
  • क्लिक करें और सूची दिखाई देगी।
  • अब सूची डाउनलोड करें और एक प्रति अपने पास रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें