25 सितंबर से शुरू होंगी वर्चुअल-लाइव क्लासेस
आईआईएम लखनऊ के मिश्रित एमबीए कार्यक्रम की वर्चुअल-लाइव कक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। इस प्रोग्राम में केस-आधारित पढ़ाई, सॉफ्टवेयर पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट वर्क और ग्रुप डिस्कशन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी, जिससे प्रतिभागियों को वास्तविक अनुभव मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आईआईएम लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट iiml.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक “Hybrid MBA Application” पर क्लिक करें।
- अब आपको New Registration करना होगा और अपनी बुनियादी जानकारी भरनी होगी।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखे लें।