कॉलेजों में फीमेल छात्राओं की स्थिति को सुधारने के लिए मंगलवार को आईआईएम-कोझिकोड के 23वें फाउंडेशन डे के मौक पर आईआईएम-कोझिकोड ने पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम के अगले सत्र के लिए 60 एडिशनल सीटें छात्राओं को देने का फैसला किया है। आईआईएम-कोझिकोड के अधिकारियों ने कहा कि एडिशनल सीटों के लिए छात्राओं का सिलेक्शन प्रोसेस अलग होगा।
मुख्य जानकारी
- आईआईएम-कोझिकोड के प्रोफेसर देबाशीष चटर्जी के मुताबिक- फीमेल स्टूडेंट्स के लिए लिया गया यह फैसला महिलाओं के लिए आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्रदान करेंग।
- इससे पहले 2010 के बैच में फीमेल छात्राओं के एडमिशन में 30 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई और यह बढ़ोतरी 2013 के दौरान 54 फीसदी तक हो गई थी।