जो उम्मीदवार 16 जून को आयोजित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर व्यक्तिगत साक्षात्कार की अंतरिम शॉर्ट लिस्ट देख सकेंगे। आईआईएम इंदौर पांच वर्षीय एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए 17 जुलाई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित करेगा।