फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPMAT Result 2023: IIM इंदौर ने जारी किया आईपीमैट का परिणाम, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए में होगा दाखिला

Wed, 05 Jul 2023 04:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM Indore IPMAT 2023 Result Out: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने प्रबंधन में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बुधवार, पांच जुलाई 2023 को परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
IIM Indore का कैंपस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM Indore IPMAT 2023 Result Out: इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (आईपीएमएटी) 2023 के नतीजे अब आ गए हैं। भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) इंदौर ने प्रबंधन में पांच वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए बुधवार, पांच जुलाई 2023 को परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन

जो उम्मीदवार 16 जून को आयोजित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर व्यक्तिगत साक्षात्कार की अंतरिम शॉर्ट लिस्ट देख सकेंगे। आईआईएम इंदौर पांच वर्षीय एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए 17 जुलाई से 20 जुलाई तक ऑनलाइन मोड में व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित करेगा।

 

विज्ञापन

IPMAT 2023 Result: आईपीमैट का परिणाम कैसे जांचें?

  1. IIM इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट iimidr.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  2. बाएं मेनू बार में 'प्रवेश' टैब पर क्लिक करें।
  3. 'बैच 2023 के लिए प्रोविजनल शॉर्ट-लिस्ट' पर क्लिक करें।
  4. आवेदन संख्या, पंजीकृत ई-मेल आईडी, जन्म तिथि भरें।
  5. 'स्थिति प्राप्त करें' बटन दबाएं।
  6. आईपीएमएटी परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  7. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें