फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT 2024 Toppers: कैट परीक्षा में महाराष्ट्र से निकले सबसे अधिक टॉपर; यहां देखें राज्यवार टॉपर्स की सूची

Fri, 20 Dec 2024 10:08 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CAT Topper List 2024: आईआईएम कलकत्ता ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CAT 2024) के नतीजे प्रकाशित कर दिए हैं। इस बार 14 अभ्यर्थियों ने 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। सबसे अधिक टॉपर्स महाराष्ट्र राज्य से हैं। यहां राज्यवार टॉपर सूची दी गई है।
 
विज्ञापन
कैट परीक्षा के नतीजे घोषित, CAT Results 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CAT Results 2024: आईआईएम कलकत्ता ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित कॉमन एडमिशन टेस्ट के नतीजे (IIM CAT Results) घोषित कर दिए हैं। करीब 2.93 लाख उम्मीदवारों को कैट परीक्षा के परिणामों का इंतजार था, जोकि अब खत्म हो चुका है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे (CAT Results) अब आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आईआईएम कलकत्ता ने जारी किया कैट परीक्षा का रिजल्ट, 14 अभ्यर्थियों ने हासिल किए 100 फीसदी अंक
 

IIM CAT Toppers: 14 ने हासिल किए 100 फीसदी अंक

  • संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2024 में 14 उम्मीदवारों ने 100 फीसदी स्कोर किया है। इनमें सबसे अधिक उम्मीदवार महाराष्ट्र (5) से हैं। इन 14 उम्मीदवारों में 13 उम्मीदवार पुरुष और 1 महिला शामिल है।
  • 99.99 फीसदी स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 29 है। इनमें 27 पुरुष और 2 महिला उम्मीदवार हैं। इसमें भी सबसे अधिक उम्मीदवार महाराष्ट्र (5) से हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां 4 उम्मीदवारों ने 99.99 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
  • 99.98 फीसदी अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 30 है, जिसमें पुरुष 29 और 1 महिला शामिल है।

CAT 2024 State Wise Toppers: कैट परीक्षा में राज्यवार टॉपर्स की संख्या

समग्र प्रतिशत उम्मीदवारों की कुल संख्या लिंग-वार संख्याएं राज्यवार संख्या
100 14 पुरुष - 13, महिला - 1 आंध्र प्रदेश - 1, दिल्ली - 2, हरियाणा - 1, केरल - 1, महाराष्ट्र - 5, ओडिशा - 1, तेलंगाना - 2, राजस्थान - 1
99.99 29 पुरुष - 27, महिला - 2 चंडीगढ़ - 1, दिल्ली - 4, गुजरात - 2, हरियाणा - 1, कर्नाटक - 3, केरल - 1, मध्य प्रदेश - 1, महाराष्ट्र - 5, ओडिशा - 1, पंजाब - 1, राजस्थान - 3, तमिलनाडु - 1, तेलंगाना - 1, उत्तर प्रदेश - 1, उत्तराखंड - 1, पश्चिम बंगाल - 2
99.98 30 पुरुष - 29, महिला - 1 बिहार - 1, दिल्ली - 2, गुजरात - 2, हरियाणा - 4, कर्नाटक - 4, मध्य प्रदेश - 3, महाराष्ट्र - 3, तमिलनाडु - 2, तेलंगाना - 3, उत्तर प्रदेश - 2, पश्चिम बंगाल - 4

आईआईएम अब कैट 2024 स्कोर के आधार पर अपने एमबीए कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे। 91 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट पर्संटाइल का उपयोग करेंगे।

यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें अपने संभावित अंकों की गणना

 
विज्ञापन

CAT Score Card Download: कैट परीक्षा का स्कोरकार्ड कैसे डाउलनोड करें?

उम्मीदवार कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • CAT परिणाम 2024 और स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।

कैट परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक था। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें