CAT 2024 State Wise Toppers: कैट परीक्षा में राज्यवार टॉपर्स की संख्या
| समग्र प्रतिशत |
उम्मीदवारों की कुल संख्या |
लिंग-वार संख्याएं |
राज्यवार संख्या |
| 100 |
14 |
पुरुष - 13, महिला - 1 |
आंध्र प्रदेश - 1, दिल्ली - 2, हरियाणा - 1, केरल - 1, महाराष्ट्र - 5, ओडिशा - 1, तेलंगाना - 2, राजस्थान - 1 |
| 99.99 |
29 |
पुरुष - 27, महिला - 2 |
चंडीगढ़ - 1, दिल्ली - 4, गुजरात - 2, हरियाणा - 1, कर्नाटक - 3, केरल - 1, मध्य प्रदेश - 1, महाराष्ट्र - 5, ओडिशा - 1, पंजाब - 1, राजस्थान - 3, तमिलनाडु - 1, तेलंगाना - 1, उत्तर प्रदेश - 1, उत्तराखंड - 1, पश्चिम बंगाल - 2 |
| 99.98 |
30 |
पुरुष - 29, महिला - 1 |
बिहार - 1, दिल्ली - 2, गुजरात - 2, हरियाणा - 4, कर्नाटक - 4, मध्य प्रदेश - 3, महाराष्ट्र - 3, तमिलनाडु - 2, तेलंगाना - 3, उत्तर प्रदेश - 2, पश्चिम बंगाल - 4 |
आईआईएम अब कैट 2024 स्कोर के आधार पर अपने एमबीए कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश देने के लिए अपनी शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे। 91 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट पर्संटाइल का उपयोग करेंगे।
यह भी पढ़ें: एसएससी सीजीएल टियर-1 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें अपने संभावित अंकों की गणना
CAT Score Card Download: कैट परीक्षा का स्कोरकार्ड कैसे डाउलनोड करें?
उम्मीदवार कैट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in. पर जाएं।
- होमपेज पर परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- CAT परिणाम 2024 और स्कोरकार्ड प्रदर्शित किया जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
कैट परीक्षा 24 नवंबर, 2024 को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। स्लॉट 1 सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, स्लॉट 2 दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और स्लॉट 3 शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक था। एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए लगभग 3.29 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि 2.93 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।