फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cat Result 2022 Out: आईआईएम कॉमन एडमिशन टेस्ट का परिणाम जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकतें हैं स्कोर कार्ड

Thu, 22 Dec 2022 03:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Cat Result 2022 Declared: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट या CAT 2022 का रिजल्ट आज, 21 दिसंबर को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
IIM CAT Result 2022 Announced - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM CAT Result 2022 Announced: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट या CAT 2022 का रिजल्ट आज, 21 दिसंबर को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएम में विभिन्न प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट 2022 का आयोजन 27 नवंबर को कंप्यूटर आधारित मोड में किया गया था। 2.55 लाख पंजीकृत पात्र उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन

CAT Score Cards: लॉग इन करके करें डाउनलोड

उम्मीदवार अब 'कैट 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड' सेक्शन में लॉग इन करके अपने आधिकारिक कैट 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉग इन करने के लिए, कृपया उसी लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें जिसका उपयोग कैट 2022 के लिए पंजीकरण करते समय किया गया था। परिणाम अधिसूचना के अनुसार, आईआईएम की ओर से अब कैट 2022 के अंकों के आधार पर बाद की प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए अपनी शॉर्ट लिस्ट जारी की जाएगी। 

 

IIM CAT Result: 90 गैर-आईआईएम संस्थान भी देंगे दाखिला

परीक्षा में शामिल रहे सभी उम्मीदवार ध्यान दें कि 90 गैर-आईआईएम संस्थान भी इस वर्ष अपने प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैट 2022 स्कोर का उपयोग करेंगे। कैट 2022 के साथ पंजीकृत गैर-आईआईएम संस्थानों का विवरण कैट 2022 वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

 

विज्ञापन

IIM CAT Result 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर 'कैट 2022 स्कोर कार्ड डाउनलोड' के तहत लॉग इन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड डालें और सबमिट करें।
  4. आईआईएम कैट का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें