IIM CAT 2022 Admit Card: आईआईएम ने कैट परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आईआईएम जल्द ही परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक 27 अक्तूबर, 2022 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इसे संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएम ने अभ्यर्थियों से कहा है कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र परीक्षा की तारीख का विशेष ध्यान रखें।