फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT Result: कैट परीक्षा के स्कोरकार्ड और परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 04 Jan 2020 03:54 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CAT 2019 Result: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2019 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवारों के परिणाम आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in या आगे दिए गए लिंक पर उपलब्ध हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) ने कैट परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर, 2019 को किया था। यह परीक्षा दो सत्रों में कंप्यूटर-आधारित कॉमन एडमिशन टेस्ट आयोजित कि गई थी। उम्मीदवारों को एसएमएस द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी सूचित किया जा रहा है। 

संस्थान ने कैट 2019 स्कोर कार्ड को भी जारी कर दिया है, जो केवल 31 दिसंबर, 2020 तक मान्य है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वहीं जिन उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे शीर्ष बी-स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए पात्र होंगे। कैट 2019 स्कोर को गैर-आईआईएम सदस्य संस्थानों को सूचीबद्ध करने की अनुमति है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि कैट परीक्षा में इस बार दस उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। सभी दस उम्मीदवार पुरूष हैं और इंजीनियरिंग एंव प्रौद्योगिकी पृष्ठभूमि से हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में आयोजित कैट में पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक परीक्षार्थियों की संख्या देखी गई। 

विज्ञापन

CAT 2019 परीक्षा परिणाम ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : कैट 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : अब उम्मीदवार CAT 2019 परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : कैट 2019 परिणाम लिंक में लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और परिणाम डाउनलोड करें।
चरण 5 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : CBSE Board Exam 2020: अगर की है ये गलती, तो नहीं दे पाएंगे बोर्ड परीक्षा

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें